7 घंटे एयरपोर्ट पर बैठे रहे यात्री, सुबह की जगह शाम को दिल्ली पहुंचे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. इंडिगो एयरलाइंस की वजह से रविवार को जोधपुर से दिल्ली जाने वाले यात्री बेजां परेशान हुए। जोधपुर-दिल्ली विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण यात्री दिनभर एयरपोर्ट में अटके रहे। करीब 2 दर्जन से अधिक यात्री 7 घंटे तक बैठे रहे। एयरलायंस कंपनी ने सुबह की बजाय शाम को दूसरा विमान भेजकर यात्रियों को दिल्ली पहुंचाया।

इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट सुबह 9.15 बजे दिल्ली से रवाना होकर करीब 10.30 बजे जोधपुर पहुंच गई। इसके बाद इस विमान को फ्लाइट संख्या 6ई2427 बनकर सुबह 11.30 बजे जोधपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरना था। अचानक से विमान में तकनीकी खराबी आ गई। एयरलायंस कंपनी ने विमान में तकनीकी खराबी दूर करने की कोशिश की लेकिन कई घंटे बीतने के बाद भी उसे दुरुस्त नहीं किया जा सका, उधर एयरपोर्ट में बैठे-बैठे यात्री परेशान हो गए। यात्रियों ने कंपनी के समक्ष विरोध भी जताया। कंपनी भी यात्रियों को जल्द दूसरा विमान उपलब्ध करवाने का आश्वासन देती रही। आखिर शाम 6 बजे दूसरा विमान दिल्ली से जोधपुर पहुंचा जो शाम 6.30 बजे जोधपुर के यात्रियों को दिल्ली के लिए लेकर उड़ा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3qvNhWo
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment