जोधपुर। जोधपुर शहर को इस बार स्वच्छता की परीक्षा में 500 अन्य निकायों के साथ प्रतिस्पर्धा करनी होगी। दो नगर निगम बनने के बाद दोनों निकाय अलग-अलग इकाई के रूप में सर्वेक्षण में हिस्सा लेंगे। इस लिहाज से इस बार दोनों निगम १ से १० लाख तक की आबादी वाले निकायों की श्रेणी में हिस्सा लेंगे। ऐसे ५०० निकाय हैं पूरे देश में, ऐसे में इस बार प्रतिस्पद्र्धा और कड़ी होने वाली है। हालांकि पिछले बार ४७ निकाय थे, जो १० लाख से अधिक आबादी वाले थे, जिनमें २९वीं रैंक जोधपुर ने हासिल की थी।
निकाय दो संसाधन कॉमन
निकाय तो सरकार ने दो कर दिए लेकिन संसाधन बढ़ाए नहीं हैं। ऐसे में दोनों निकायों में एक ही टीम सर्वेक्षण पर काम कर रही है। गारबेज डिस्पोजल और वेस्ट मैनेजमेंट भी दोनों निगम का कॉमन ही रहेगा।
नवाचारों की रेस में भी भागना है
भावनगर गुजरात में प्लास्टिक बोटल्स के ब्रिक्स का पार्क बनाया। ईस्ट दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने नुक्कड़ नाटक और नवी मुम्बई नगरीय निकाय ने आकर्षक रोशनी से लोगों को जागरूक करने का काम शुरू कर दिया है। जोधपुर को भी इस नवाचार की रेस में दौड़ लगानी है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Mht9ZM
0 comments:
Post a Comment