जेएनवीयू में 29 वर्ष बाद कला संकाय को मिला नया भवन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के नया परिसर स्थित कला संकाय नव भवन, एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के यांत्रिकी अभियांत्रिकी विभाग (मैकेनिकल इंजीनियर्रिंग) लैब और संगोष्ठी कक्ष का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण होने पर सोमवार को विवि कुलपति प्रो प्रवीण चंद्र त्रिवेदी द्वारा लोकापर्ण किया गया।कला संकाय नया परिसर में शिफ्ट होने के बाद बीए के विद्यार्थियों के बैठने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब कला संकाय के नए भवन में अब 1200 छात्रों के बैठने की अतिरिक्त व्यवस्था हो सकेगी।
कला संकाय स्वर्ण जयन्ती सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो त्रिवेदी ने कहा कि आज ही के दिन 18 जनवरी को बतौर कुलपति दायित्व का निर्वाह कर्म प्रारंभ किया। एक साल में विवि की कई समस्याओं का समाधान किया है।
कला संकाय अधिष्ठाता प्रो. किशोरीलाल रैगर ने कहा कि उनकी नियुक्ति के 29 वें साल में नए कला भवन का मिलना सौभाग्य की बात है। नये भवन से वर्षों से पुराने और नव भवन के रुप में बंटे कला संकाय को एक छत मिल गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3suqo7A
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment