बैंक प्रबंधक के क्रेडिट कार्ड से 2.18 लाख की खरीदारी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
पांचवीं रोड के पास पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर के क्रेडिट कार्ड से शातिर ठग ने 2.18 लाख रुपए की ऑनलाइन खरीदारी कर ली। प्रतापनगर थाने में धोखाधड़ी व आइटी एक्ट में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार चौहाबो में सेक्टर 21 निवासी पंजाब नेशनल बैंक में मैनेजर की तरफ से धोखाधड़ी व आइटी एक्ट में मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि एमबीए कर रही युवती ने पिता को उपहार देने के लिए गुरुवार को मोबाइल का ऑनलाइन ऑर्डर किया था। उसे क्रेडिट कार्ड से भुगतान करना था। कार्ड से भुगतान के लिए ओटीपी नम्बर मैनेजर पिता के मोबाइल में आए। पुत्री के आग्रह पर पिता ने ओटीपी नम्बर बता दिए। युवती को झांसे में लेकर शातिर ठग ने यह ओटीपी नम्बर हासिल कर लिए। इसके बाद क्रेडिट कार्ड के जरिए तीन किस्तों में 2,78,756 रुपए की ऑनलाइन खरीदारी कर ली गई। पिता के मोबाइल में संदेश आने लगे तो ठगी का पता लगा। वारदात के दो-तीन घंटे बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ठगों के बैंक खाते को फ्रीज करवाने की कार्रवाई के प्रयास किए जा रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nrUl4r
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment