जोधपुर. शनिवार से प्रारंभ हुआ कोविड-19 टीकाकरण इस माह 10 दिन होगा। सीएमएचओ डॉ. बलवंत मंडा ने बताया कि सोमवार को एम्स जोधपुर, उम्मेद अस्पताल, एमडीएम अस्पताल, मेडिपल्स हॉस्पिटल, शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेजिडेंसी में कोविड वैक्सीन स्वास्थ्यकर्मियों को लगाया जाएगा। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के बिलाड़ा, बालेसर, भोपालगढ़ व मथानिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित शहर मिलाकर नौ सेंटर्स पर टीकाकरण होगा। ये टीकाकरण जनवरी माह में 19,22,23,25,27,29,30 व 31 जनवरी को लगेगा। जोधपुर में अब तक कुल 908 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीनेशन लग चुका है।
.................................
35 नए संक्रमित और 1 मौत
जोधपुर में कोरोना के रविवार को 35 नए केस मिले हैं और एम्स जोधपुर में एक मौत हो गई। 43 रोगियों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। जोधपुर में अब तक कोविड संक्रमण के 60729 मामले सामने आ चुके हैं और 913 रोगी दम तोड़ चुके हैं। गत 17 दिनों में 783 रोगी संक्रमित हुए व 13 की जान जा चुकी हैं। एम्स जोधपुर में कन्हैयानगर शिकारगढ़ निवासी मोहन कंवर ( 85) का निधन हो गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38PLFAY
0 comments:
Post a Comment