जोधपुर. मारवाड़ में गुरुवार को ठंडी हवा के झौंकों ने एक बार फिर से लोगों को सर्दी का अहसास कराया। तेज धूप खिली रहने से हालांकि दिन में ठंड से राहत रही। शुक्रवार और शनिवार को बादलों की मामूली आवाजाही होगी। मौसमी परिस्थितियों में बदलाव से रविवार से कड़ाके की सर्दी फिर से शुरू हो जाएगी। इस दौरान तेज हवा चलने का पूर्वानुमान है। नए साल के मौके पर जाड़ा तेज रहेगा।
सूर्यनगरी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान उलछकर 12.2 डिग्री पर आ गया लेकिन सुबह-सुबह हवा चलने की वजह से अपेक्षाकृत अधिक सर्दी महसूस हो रही थी। मॉर्निंग वॉकर्स और काम पर जाने वाले लोगों को ठंडी बयार ने ठिठुरा दिया। दिन चढऩे के साथ धूप निकलने से सर्दी से राहत मिलती गई। दोपहर में धूप तेज हो गई लेकिन वातावरण में ठंडक का अहसास बना रहा। अधिकतम तापमान लुढकक़र 27.1 डिग्री पर आ गया। फलोदी में न्यूनतम तापमान 11.6 व अधिकतम 28 डिग्री मापा गया। जैसलमेर और बाड़मेर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 11 व 12.1 और अधिकतम 25.3 व 27.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mIbeaF
0 comments:
Post a Comment