जोधपुर. जेएनवीयू से सम्बद्ध एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना व भारत स्काउट गाइड इकाई के तत्वावधान में पौधरोपण व साफ-सफाई कार्यक्रम का आगाज विवि कुलपति प्रो. प्रवीण चंद्र त्रिवेदी ने किया।
कुलपति प्रो. त्रिवेदी ने इस मौके पर पुरानी मशीनरी का म्यूजियम लगाने, फलदार पौधे लगाने और उनकी देखभाल का आह्वान किया। संकाय अधिष्ठाता प्रो. सुनील शर्मा ने संकाय के कायापलट के लिए संकल्प लिया। राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक प्रो. केआर पटेल ने राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. आरसी मीणा ने संकाय के कायापलट की रूपरेखा को विस्तार से बताया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी आरसी मीणा, उमेश कुमार, भारत स्काउट गाइड के रोवर लीडर प्रदीप कुमार व सहायक रोवर लीडर रोहित रावल के साथ संकाय के वरिष्ठ प्रोफेसर्स, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
पौधरोपण कार्यक्रम के अंतर्गत कॉलेज में कई प्रकार के पौधे रोपित किए गए। विवि प्रशासन एनएसएस के माध्यम से विवि के विभिन्न संकायों में इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JlNprM
0 comments:
Post a Comment