Rajasthan Weather Update: मनाली-शिमला से ठंडा जैसलमेर का चांधण

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. उत्तरी बर्फीली हवाओं ने गुरुवार को समूचे प्रदेश को शीतलहर की चपेट में ला दिया। जैसलमेर के चांधन में पारा -1.5 डिग्री रहा जो मनाली (-1.2) और शिमला (2.7) से भी ठंडा था। धोरों में तापमान -5 डिग्री के आसपास जाने का अनुमान है। माउंट आबू में पारा -1 डिग्री रहा। भीषण ठंड के कारण हाथ-पैरों की अंगुलियां जलने लग गई। खेतों में फसलों और पेड़-पौधों पर बर्फ जमी देखी गई। जैसलमेर में पारा 5.2, फलोदी में 5.8 और जोधपुर में 7.1 डिग्री रहा। कड़ाके की सर्दी से दांत किटकिटाने लग गए। दिनभर धूजणी रही। आसमां साफ होने से सूरज अपने पूरे तेज से उदय हुआ और लोगों को राहत देने की कोशिश की लेकिन पहाड़ों से आ रही ठंडी हवा के झौंकों ने तीखी धूप में भी धूजणी छुड़ाए रखी। मौसम विभाग ने लोगों को सर्दी से बचने के लिए गुरुवार को सुझाव भी जारी किए। विभाग के अनुसार शुक्रवार को गुरुवार के समान ही सर्दी रहेगी। तापमान में मामूली बढ़त हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार शाम से बादल आना शुरू हो जाएंगे तब रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी होगी।

जोधपुर में 4 डिग्री लुढक़ा, कड़ाके की सर्दी
जोधपुर में गुरुवार सुबह कड़ाके की सर्दी रही। न्यूनतम तापमान चार डिग्री से अधिक गिरकर 7.1 डिग्री पर आकर रुका। सायं-सायं करती हवा के झौंकों ने शहरवासियों की धूजणी छूटा दी। इस सीजन में पहली बार लोगों को जबरदस्त जाड़े का अहसास हो रहा था। नीला आसमां होने से सूर्योदय के बाद चटख धूप भी निकली, लेकिन बहती हवा धूप में भी शरीर को अंदर बेध रही थी। दिन में पारा एक डिग्री गिरकर 21 डिग्री रहा जो सामान्य से छह डिग्री कम था। जोधपुर में कोल्ड डे रहा।

फलोदी-लोहावट के खेतों में बर्फ जमी

फलोदी में न्यूनतम तापमान 5.8 व अधिकतम 21.4 डिग्री रहा। ग्रामीण इलाकों में सर्दी बहुत अधिक थी। लोहावट में रेगिस्तानी क्षेत्र होने की वजह से वहां खेतों में फसलों पर बर्फ की पपडिय़ां जम गई। देर सुबह तक क्षेत्रवासी घरों में दुबके रहे। शाम ढलते ही कफ्र्यू जैसा माहौल हो गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Wrczbs
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment