बिजली दे रही पानी को झटके!

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.

शीर्षक पढकऱ चौंकना लाजमी है। लेकिन यह सत्य होता प्रतीत हो रहा है। पिछले दो दिन से बिजली लाइनों में व्यवधान आने से राजीव गांधी लिफ्ट केनाल से पानी कम पम्प हो रहा है। ऐसे में आगामी वर्ष में सबसे बड़े क्लोजर के लिए जो जलाशयों में पानी जमा किया जा रहा है, उसमे कटौती हो रही है। जलदाय विभाग के अनुसार पिछले दो दिन से बिजली झटके दे रही है, इस कारण 650 मीलियन लीटर पानी कम पम्प हुआ है।

राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम की बड़ी लाइनों 220 केवी और 132 केवी में सर्दी के कारण बार-बार फॉल्ट आ रहे हैं। इससे लिफ्ट केनाल के आठ पम्प हाउस की निर्बाध बिजली नहीं मिल पा रही। बुधवार को करीब सात-आठ घंटे पम्पिंग नहीं हो सकी और बुधवार को 15 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने से केनाल में पम्पिंग कम नहीं। गुरुवार को पम्प हाउस 5 व 6 पर पानी की पम्पिंग प्रभावित हुआ। बुधवार को 200 एम.एल और गुरुवार को 450 एम.एल पानी कम लिफ्ट हो पाया।

नियमित सप्लाई पर प्रभाव नहीं, लेकिन संचय घटा

अतिरिक्त मुख्य अभियंता दिनेश पेडीवाल के अनुसार दो दिन में 650 मीलियन लीटर पानी संचय हुआ है। पिछले एक साल से माह में दो बार 24-24 घंटे के शटडाउन लेकर पानी बचाया जा रहा है। ऐसे में 650 एमएल पानी कम मिलने से पानी बचाने के प्रयासों को धक्का लगा है। हालांकि नियमित पेयजल सप्लाई इससे प्रभावित नहीं होगी।

23 को बाधित रहेगी जलापूर्ति
जोधपुर.
फिल्टर हाउस रखरखाव व जलाशयों में वाटर स्टोरेज बढ़ाने के लिए 22 दिसम्बर की रात 8 बजे से 23 की रात 8 बजे तक कायलाना पम्प हाउस एवं सुरपुरा फिल्टर हाउस शटडाउन रहेगा। 22 दिसम्बर रात 12 बजे से 23 की रात्रि 12 बजे तक चौपासनी फिल्टर हाउस और 23 दिसम्बर सुबह 8 बजे से 24 की सुबह 8 बजे तक झालामण्ड फिल्टर हाउस बंद रहेगा। इसीलिए शहर के सभी क्षेत्रों में 23 दिसम्बर को होने वाली जलापूर्ति 24 को और 24 को होने वाली पेयजल आपूर्ति 25 दिसम्बर को होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3r3VbY9
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment