RAILWAY---सिकन्दाबाद-हिसार व बान्द्रा-जैसलमेर के समय में परिवर्तन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
जोधपुर मंडल पर चल रही स्पेशल ट्रेनों के संचालन समय में परिवर्तन का दौर जारी है। रेलवे ने अब सिकन्दाबाद-हिसार व बान्द्रा-जैसलमेर के समय में परिवर्तन किया है। मण्डल प्रवक्ता गोपाल शर्मा के अनुसार गाड़ी संख्या 02789 सिकन्दराबाद-हिसार सुपरफ ास्ट द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अब सिकन्दराबाद से 8 दिसम्बर से प्रत्येक मंगलवार-बुधवार को रात 11.35 बजे रवाना होकर गुरुवार-शुक्रवार को मारवाड़ जंक्शन, पाली मारवाड़ होते हुए सुबह 7.05 बजे जोधपुर पहुंचेगी। जोधपुर से सुबह 8.10 बजे रवाना होकर नागौर, बीकानेर होते शाम 6.35 बजे हिसार पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 02790 हिसार-सिकन्दराबाद सुपरफ ास्ट द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन हिसार से 11 दिसम्बर से प्रत्येक शुक्रवार व रविवार को दोपहर 12.50 बजे रवाना होकर बीकानेर, नागौर होते हुए रात 11.40 बजे जोधपुर पहुंचेगी। जोधपुर से रात 11.55 बजे रवाना होकर रविवार व मंगलवार को सुबह 8.45 बजे सिकन्दराबाद पहुंचेगी।
-
बान्द्रा-जैसलमेर के समय में भी परिवर्तन
गाड़ी संख्या 02929 बान्द्रा टर्मिनस-जैसलमेर सुपरफ ास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 4 से 25 दिसम्बर तक प्रत्येक शुक्रवार को बान्द्रा टर्मिनस से सुबह 11.35 बजे रवाना होकर शनिवार को पाली मारवाड़ होते हुए सुबह 4.35 बजे जोधपुर पहुंचेगी। जोधपुर से प्रात 4.45 बजे रवाना होकर ओसियां, फ लौदी, रामदेवरा होते हुए सुबह 9.40 बजे जैसलमेर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02930 जैसलमेर-बान्द्रा टर्मिनस सुपरफ ास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 5 से 26 दिसम्बर तक प्रत्येक शनिवार को जैसलमेर से शाम 7 बजे रवाना होकर रामदेवरा, फ लौदी होते हुए रात 11.30 बजे जोधपुर पहुंचेगी। जोधपुर से रात 11.45 बजे रवाना होकर होते हुए रविवार दोपहर 3.25 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी। रेलवे विभाग ने यात्रियों से रेलवे की वेबसाइट से ट्रेनों के आगमन तथा प्रस्थान की जानकारी प्राप्त करने का अनुरोध किया है।
--



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3g3E2J7
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment