जेएनवीयू: रोवर्स एवं रेंजर्स पुस्तिका का विमोचन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय (जेएनवीयू) के रोवर ग्रुप लीडर डॉ भरत देवड़ा द्वारा संपादित रोवर्स रेंजर्स स्काउटिंग नामक लघु पुस्तिका का गुरुवार को कुलपति प्रो प्रवीण चंद्र त्रिवेदी ने विमोचन किया। इसमें स्काउट गाइड का इतिहास, रोवर/ रेंजर स्काउटिंग के उद्देश्य, सिद्धांत, पद्धती, प्रतीक चिन्ह, रोवर्स व रेंजर्स की महत्ता, प्रतिज्ञा, नियम, झंडा गीत, प्रार्थना, रोवर्स रेंजर्स की क्रमोत्तर वृद्धि, प्रवेश, निपूर्ण, राज्य पुरस्कार व राष्ट्रपति अवार्ड का पाठ्यक्रम और विश्वविद्यालय की रोवर स्काउट ग्रुप का विवरण प्रस्तुत किया गया है।
यह पुस्तिका रोवर्स एवं रेंजर्स के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होगी। पुस्तिका यूको बैंक के आर्थिक सहयोग से प्रकाशित की गई। डॉ भरत देवड़ा व डॉ ललित कुमार पवार ने यह पुस्तिका राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के स्टेट कमिश्नर प्रेमचंद जी सांखला, जोधपुर मंडल की एएसओसी विनोद शर्मा, स्काउट सीओ छतर सिंह, गाइड शाखा की सीओ सुयेश लोढ़ा, यूको बैंक के जोनल ऑफिसर के. बालसुब्रमण्यम को प्रदान की।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lz7qbq
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment