जोधपुर।
नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन मण्डल कार्यालय में तीन दिवसीय ट्रेड यूनियन शिक्षण शिविर का समापन बुधवार को हुआ। इस अवसर पर मण्डल सचिव मनोजकुमार परिहार ने प्रशिक्षाणार्थियों को प्रशिक्षण का प्रचार-प्रसार कर युवाओं तथा महिलाओं को संगठन से जोडऩे का कार्य करने का आह्वान किया । उन्होंने महिलाओं के लिए चाइल्ड केयर लीव व कार्यस्थल पर सभी सुविधाएं दिलाने का विश्वास दिलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र व्यास ने सभी प्रशिक्षाणार्थियों, पदाधिकारियों व डेलीगेटों को इस शिक्षण कार्यक्रम का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने का आह्वान किया। समापन समारोह का संचालन बजरंगसिंह राठौड़ ने किया। इस अवसर पर आशा खींची, विजया व्यास, हनुमानदास वैष्णव, गजेसिंह, देवीलाल चौहान, भंवरलाल चौधरी ने भी यूनियन के कार्यकलापों के बारे में चर्चा की।
समारोह में मदनलाल बैरवा, मनोज शर्मा, परमानन्द गुर्जर, अनोपसिंह पंवार, अशोकसिंह मेड़तिया, अन्तिमा, नीता, दिव्या, प्रीति, सृष्टि, कुसुम गहलोत, साक्षी, रचना, अमृता, सुनीता भाटी व भारती अरोड़ा आदि उपस्थित थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34BBBZW
0 comments:
Post a Comment