विधवा को प्रताडि़त करने के आरोपी ससुर-जेठ गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. महिला थाना (पूर्व) पुलिस ने विधवा महिला को दहेज के लिए तंग व प्रताडि़त करने के डेढ़ साल पुराने मामले में आरोपी ससुर और जेठ को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया।

थानाधिकारी निशा भटनागर ने बताया कि मूलत: उत्तर प्रदेश में बदायूं हाल बनाड़ रोड पर अजमेर लाइन निवासी पिंकी पत्नी धर्मेन्द्र शाक्य ने गत वर्ष १५ जून को ससुर भूपसिंह, सास सूरजवती, जेठ विजय कुमार, जेठानी निशा व देवर रविन्द्र के खिलाफ दहेज के लिए तंग और प्रताडि़त करने का मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया। इस बीच, आरोपियों के बदायूं जिले में होने की सूचना मिली। पुलिस दल ने स्थानीय पुलिस की मदद से डेढ़ साल बाद यूपी में बदायूं निवासी भूपसिंह व उसके पुत्र विजय कुमार शाक्य को गिरफ्तार किया। पिंकी के पति की २२ मई २०१८ को मृत्यु हो गई थी। तब से ससुराल वाले उसे प्रताडि़त कर रहे थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aFMP3c
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment