जोधपुर।
जोधपुर पोलो सीजन में रविवार को शुरू हुए पोलो फैक्ट्री महाराजा ऑफ जोधपुर गोल्डन जुबली कप का पहला मैच सहरा वॉरियर्स टीम ने जीता। सहारा वॉरियर्स टीम ने साढ़े तीन गोल के मुकाबले छह गोल कर साढ़े तीन गोल के अन्तर से मैच जीता। सहारा वॉरियर्स की ओर से अर्जेन्टीना के पांच हैण्डीकेप के डेनियल ओटामेंडी ने पहले चक्कर में एक व दूसरे चक्कर में दो गोल किए। पद्मनाभसिंह जयपुर ने दूसरे चक्कर में दो व तीसरे चक्कर में दो गोल किए। मुकाबले में आधे गोल की शुरुआती बढ़त के साथ खेलते हुए जोधपुर पोलो फैक्ट्री टीम के चार हैण्डीकेप के कर्नल रवि राठौड़ ने सभी तीन गोल किए।
---
जोधपुर पोलो फैक्ट्री व केजेएस एचीवर्स के बीच मैच आज
जोधपुर पोलो एवं इक्विस्टेरियन इंस्टीट्यूट के मानद सचिव कर्नल उम्मेदसिंह ने बताया कि टूर्नामेंट के तहत सोमवार को जोधपुर पोलो फैक्ट्री व केजेएस एचीवर्स टीमों के बीच मैच खेला जाएगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38w8tUM
0 comments:
Post a Comment