लोहावट (जोधपुर). लोहावट पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के कोलूपाबूजी में लोकल एवं स्पेशल एक्ट की कार्रवाई में गश्त के दौरान झाडिय़ों छिपने के लिए दौड़े एक व्यक्ति को दस्तयाब कर उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने उसकों गिरफ्तार कर शराब को जब्त किया। लोहावट थानाधिकारी इमरान खान ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल बारहठ के निर्देशानुसार हैड कांस्टेबल मेघाराम, कांस्टेबल गणपतराम, प्रदीप विश्नोई द्वारा लोकल एवं स्पेशल एक्ट कार्रवाई में गश्त के दौरान कोलूपाबूजी गांव पहुंचे। जहां पर मेगा हाइवे पर स्थित एक होटल के पीछे की तरफ पुलिस को देखकर एक व्यक्ति हाथ में प्लास्टिक का कट्टा लिए हुए झाडिय़ों में छिपने के लिए दौड़ा। तब पुलिस जाब्ता के द्वारा उसका पीछा कर दस्तयाब किया। नाम व पता पूछने पर उसने अपना नाम श्रवणसिंह पुत्र भीमसिंह निवासी पनपालसर थाना क्षेत्र बिछवाल जिला बीकानेर बताया। उसके पास प्लास्टिक के कट्टे की तलाशी लेने पर कट्टे से 12 बियर की बोतले तथा अंग्रेजी शराब के 41 पव्वे व देशी शराब के 28 पव्वे बरामद किए गए। इस पुलिस ने उसे गिरफतार किया तथा अवैध शराब को जब्त किया। लोहावट पुलिस थाना में आबकारी अधिनियम के तहत उसके विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pnSsHx
0 comments:
Post a Comment