JODHPUR POLO SEASON--एचीवर्स ऑन व रजनीगंधा एचीवर्स टीमें जीती

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
जोधपुर पोलो सीजन में एचएच महाराजा कप टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए मैचों में एचीवर्स ऑन व रजनीगंधा एचीवर्स टीमें जीती। पहला मैच एचीवर्स ऑन व जोधपुर पोलो फैक्ट्री के बीच खेला गया। एचीवर्स टीम ने आधे गोल की शुरुआती बढ़त के साथ खेलने उतरी जोधपुर की टीम को साढ़े पांच के मुकाबले छह गोल कर आधे गोल के अन्तर से मैच जीता। जोधपुर पोलो फैक्ट्री की ओर से चार हैण्डीकेप के खिलाड़ी धु्रवपाल गोदारा ने पहले चक्कर में दो व तीसरे-चौथे चक्कर में एक-एक सहित चार गोल किए। चार हैण्डीकेप के कर्नल रवि राठौड़ ने चौथे चक्कर में एक गोल किया। मुकाबले में एचीवर्स ऑन की ओर छह हैण्डीकेप के सिमरनसिंह शेरगिल ने दूसरे चक्कर में दो व तीसरे चक्कर में एक गोल किया। प्रदेश के खेलमंत्री अशोक चांदना ने दूसरे चक्कर में दो व चौथे चक्कर में एक गोल किया।
-
रजनीगंधा ने लॉस पॉलिटास को हराया
दूसरा मैच लॉस पॉलिटास व रजनीगंधा एचीवर्स टीमों के बीच खेला गया। रजनीगंधा एचीवर्स ने लॉस पॉलिटास को तीन के मुकाबले छह गोल करते हुए तीन गोल के अन्तर से मैच जीता। लॉस पॉलिटास टीम की ओर से टीम के पांच हैण्डीकेप के सैय्यद शमशेर अली व चार हैण्डीकेप के बशीर अली ने चौथे चक्कर में एक-एक गोल किया। विदेशी खिलाड़ी एलन शॉन मिखाइल ने तीसरे चक्कर में एक गोल किया। मुकाबले में रजनीगंधा एचीवर्स की ओर से जयपुर के पद्मनाभसिंह ने दूसरे चक्कर में दो व तीसरे व चौथे चक्कर में एक-एक गोल किया। विदेशी खिलाड़ी डेनियल ओटामेंडी ने पहले व दूसरे चक्कर में एक-एक गोल किया। टूर्नामेंट का फ ाइनल शनिवार को दोपहर 3 बजे रजनीगंधा एचीवर्स व एचीवर्स ऑन के बीच खेला जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gXT9UZ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment