जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

देणोक. चाखु पुलिस थाने के चिमाणा गांव में डेढ़ साल पूर्व एक विवादित भुखण्ड को लेकर जानलेवा हमले के फरार तीनों मुलजिमों को आज बुधवार को गिरफ्तार किया गया। राहुल बाहरट जिला पुलिस आीक्षक जोधपुर ग्रामीण ने बताया कि जिला जोधपुर ग्रामीण के चिमाणा में करीब डेढ़ साल पूर्व एक विवादित भूखण्ड को लेकर किए गए जानलेवा हमले के फरार मुलजिमों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार दीपक शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी,पारस सोनी वृत्ताधिकारी फलोदी के निकट सुरपविजन में राजेश कुमारथानाधिकारी चाखू के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक टीम का गठन किया। उल्लेखनीय है कि 10 अगस्त २०१९ को पुलिस थाने में पीडि़त कालूसिंह पुत्र भंवरसिंह राजपूत निवासी चिमाणा ने पुलिस में दी रिपोर्ट में बताया कि आरोपी रात्रि करीब 2.30 पर मूलाराम पुत्र रामूराम जाट, शिव पुत्र रामूराम, पिथाराम पुत्र उदाराम सहित 30-35 लोगों ने पीडि़त घर पर हथियारों से लैस होकर घर पर हमला कर परिवार के मुख्या को घायल कर दिया तथा बाइक लूटकर ले गए। मामले में आरोपी जगदीश हुड्डा पुत्र मोतिराम जाट, खुशाल हुड्डा पुत्र अमानाराम, भंवरलाल संत पुत्र चुन्नीलाल रामावत को गिरफ्तार किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/371e8mm
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment