जोधपुर. मण्डोर थानान्तर्गत ठाकुर वीरेन्द्र नगर में पुलिस उप निरीक्षक (थानेदार) के सूने मकान के ताले तोडक़र चोरों ने लाखों के सोने-चांदी के आभूषण व हजारों रुपए चुरा लिए। वारदात के दौरान घरवाले शादी में पैतृक गांव गए थे।
पुलिस के अनुसार मूलत: मतोड़ा गांव हाल ठाकुर वीरेन्द्र नगर निवासी उप निरीक्षक मूलसिंह भाटी जालोर में पदस्थापित हैं। गत दिनों पुत्र की शादी होने के कारण सभी घरवाले पैतृक गांव गए थे। पीछे पुश्तैनी मकान में कोई नहीं था। घरवाले शनिवार सुबह घर लौटे तो मुख्य दरवाजे के ताले टूटे हुए थे। चोरों ने बक्सों व अलमारी सोने की दस चुडि़यां, सोने के लूंग की तीन जोड़ी, कानों के बाली की एक जोड़ी, सोने के २४ मोती, सोने की दो अंगूठी, चांदी के छह सिक्के, चांदी की दो जोड़ी पायजेब व पांच हजार रुपए चुरा लिए। पुत्र कल्याणसिंह ने मण्डोर थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया।
ट्रैक्टर रिपेयरिंग वर्कशॉप से सामान चोरी
जोधपुर. मण्डोर थानान्तर्गत गोकुलजी की प्याऊ के पास लालसागर रोड स्थित ट्रैक्टर रिपेयरिंग गैराज में हुई। गोकुल की प्याऊ के पास भाटी दौलतसिंह नगर निवासी अर्जुनसिंह सांखला का लालसागर रोड पर जलदाय विभाग कार्यालय के सामने सांखला वर्कशॉप नामक गैराज है, जहां से शनिवार रात चोरों ने एक सेल्फ, ऑल्टीनेटर, दो बैटरी, स्टेयरिंग व अन्य सामान के साथ-साथ दस्तावेज चुरा लिए
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pgxavr
0 comments:
Post a Comment