जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के गणित विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष व परीक्षा नियंत्रक स्वर्गीय प्रोफेसर जेताराम विश्नोई की स्मृति में मंगलवार को गुरु जंभेश्वर शोध पीठ में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में विवि कुलपति प्रो पीसी त्रिवेदी ने स्वर्गीय विश्नोई की याद में विश्वविद्यालय की तरफ से स्वर्गीय प्रोफेसर जेताराम विश्नोई पर्यावरण पुरस्कार प्रतिवर्ष देने की घोषणा की।
कुलपति ने बताया कि प्रो विश्नोई का योगदान विश्वविद्यालय, समाज और पर्यावरण में चिरस्थाई रहेगा। पांच जून पर्यावरण दिवस पर विश्व विद्यालय की तरफ से दो अन्य पुरस्कार देने की भी घोषणा की गई। गुरु जंभेश्वर भगवान पर्यावरण पुरस्कार और अमृता देवी पर्यावरण पुरस्कार 5 जून 2021 से ही शुरू किए जाएंगे। प्राइवेट कॉलेज एसोसिएशन एवं गुरु जंभेश्वर पर्यावरण शोध पीठ की तरफ से नया परिसर में शोध पीठ के पास ही स्वर्गीय प्रोफेसर जेताराम विश्नोई के नाम से पार्क बनाने की इच्छा जाहिर की गई, जिसमें 363 पौधे लगाए जाएंगे। कुलपति ने इसकी सहमति प्रदान कर दी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3870Zr7
0 comments:
Post a Comment