देव दर्शन के साथ परम्परागत खेल में समय बिता रहे ये नवनिर्वाचित पार्षद

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

बिलाड़ा (जोधपुर) भारतीय जनता पार्टी के खेमे में निर्दलीयों सहित 23 महिला एवं पुरूषों पार्षदों की बाड़ेबंदी है, वहीं कांग्रेस के खेमे में तीन निर्दलीय एवं नौ कांग्रेस से जीते पार्षदों की बाड़ेबंदी की हुई है।

पुरुष खेल रहे कबड्डी एवं संतोलिया

भारतीय जनता पार्टी के खेमे द्वारा की गई बाड़ेबंदी की कमान पूर्व मंत्री अर्जुनलाल गर्ग, जिलाध्यक्ष जगराम विश्रोई, प्रभारी राजेन्द्र बोराना एवं बाबूलाल राठौड़ ने संभाल रखी है तथा छह लग्जरी गाडिय़ों से इन पार्षदों को दो दिन पुष्कर रिसोर्ट में रखने के बाद तीसरे दिन इन्हें ओसियां सच्चियाय माता, रामदेवरा में बाबा के दर्शन कर जैसलमेर के सम धोरों के बीच किसी ठिकाने पर पहुंचाया हैै, जहां समय बिताने के लिए पुरूष पार्षदों ने कबड्डी एवं संतोलिया खेला।

महिलाएं खेल रही मालदड़ी-लूडो

वहीं महिलाओं ने मोबाइल पर लूडो, सांप सीढी के अलावा परम्परागत माल दड़ी के दोटे जैसे खेल खेलकर समय बिताया। इन अलग अलग खेलों के दौरान गेेर दल के अध्यक्ष रह चुके निर्दलीय पार्षद नेमाराम ने रेफरी की भूमिका निभाई वहीं महिलाओं को भाजपा की पार्षद शांति एवं मंजूदेवी ने खेल खिलाए। शिक्षाविद्व रूपसिंह परिहार ने बताया कि प्रात: सूर्यनमस्कार, प्राणायाम, योगा, करने के बाद संघ के ध्वज के सामने सामूहिक प्रार्थना होती है, पश्चात दिनभर का कार्यक्रम जिलाध्यक्ष जगराम विश्रोई एवं प्रभारी राजेन्द्र बोराना तय करते हैं।

कांग्रेस को है क्रॉस वॉटिंग की उम्मीद


भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से जयनारायण विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष सुनिल चौधरी एवं सहयोगी साथियों ने अपनी पार्टी के चुनाव चिह्न पर जीते नौ पार्षदों के अलावा तीन निर्दलीय पार्षदों की बाड़ेबंदी संभाल रखी है। इस बार कांग्र्रेस ने अपनी रणनीति बदलते हुए निर्दलीय पार्षद चेनाराम पटेल को अध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरवाकर उसे अपने पार्षदों का समर्थन देना तय किया है।

वहीं चेनाराम ने कांग्रेस विधायक एवं नगरअध्यक्ष धन्नाराम लालावत को भरोसा दिलाया है कि उसे कांगे्रस के सभी नौ पार्षदों का समर्थन मिला तो वह भाजपा की बाड़ेबंदी में बैठे उसके अपने रिश्तेदार पार्षदों से क्रॉस वोङ्क्षटग करवाकर अध्यक्ष पद प्राप्त कर लेंगे। अब यह 20 दिसम्बर को ही तय होगा कि कौन अध्यक्ष पद की कुर्सी को प्राप्त करेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3r84WVm
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment