जोधपुर.
दिल्ली जाने के दौरान एयरपोर्ट पर जांच के दौरान बी.टेक छात्र के पास बैग में दो जिंदा कारतूस जब्त किए गए। पुलिस स्टेशन रातानाडा में आम्र्स एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज कराई गई।
चांदपोल निवासी प्रद्युम्न दवे बी.टेक तृतीय वर्ष का छात्र है। वह बुधवार सुबह दिल्ली जाने के लिए हवाई अड्डे पहुंचा, जहां जांच के दौरान एक बैग में दो जिंदा कारतूस नजर आए। एयरपोर्ट के सुरक्षाकर्मी हरकत में आ गए और दोनों कारतूस कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पूछताछ के बाद दोनों कारतूस व छात्र को रातानाडा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। हवाई अड्डे के सुरक्षा सुपरवाइजर राजेन्द्रसिंह की तरफ से आम्र्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया।
लॉक डाउन से पहले भूलवश लाया था बैग
पुलिस का कहना है कि प्रद्युम्न बी.टेक तृतीय वर्ष का छात्र है। कोटा में रहने के दौरान छात्रावास के एक कमरे में जयपुर का सहपाठी साथ रहता है। लॉक डाउन के दौरान वह जोधपुर आने के दौरान उसका बैग लेकर आया था। उसने बैग में कारतूस होने के बारे में अनभिज्ञता जताई है। पुलिस ने उसके मित्र से बात की तो उसने बैग व कारतूस उसके होने की पुष्टि की है। उसने दादा की रिवॉल्वर के कारतूस होने की जानकारी दी है। पूछताछ के बाद प्रद्युम्न को छोड़ दिया गया। जांच की जा रही है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3h4u76z
0 comments:
Post a Comment