जोधपुर. शहर में कोरोना फ्री वार्ड पर काम शुरू कर दिया गया है। एेसे ६८ वार्ड सूचीबद्ध किए हैं जहां सबसे ज्यादा संक्रमित है। मतलब करीब आधा शहर सर्वे और डोर टू डोर सर्वे की रडार पर होगा। इसी के लिए शनिवार को जिला कलक्टर इंद्रजीतसिंह की अध्यक्षता में नगर निगम उत्तर महापौर कुंती देवड़ा व दक्षिण महापौर वनिता सेठ के साथ संक्रमित वार्ड के पार्षदों के साथ जिला प्रशासन ने बैठक भी की।
वार्ड स्तरीय निगरानी समिति
बीएलओ इस समिति के संयोजक होंगे। सदस्य के रूप में स्थानीय पार्षद, सफाई निरीक्षक, बीट कांस्टेबल, एएनएम स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, इंसीडेंट कमांडर के नामित सदस्य शामिल होंगे।
कल से शुरू होगा सर्वे
सर्वे कार्य सोमवार से शुरू होगा। चिकित्सक की ब्रीफिंग के बाद उस वार्ड की कमेटी के सदस्य प्रत्येक धर पर जाएंगे और मुखिया का नाम व मोबाइल नम्बर अंकित करेंगे। इसमें उम्र दराज और क्रॉनिक डिजीज वाले व्यक्ति का नाम अलग से अंकित करेंगे। गर्भवती महिला व आइएलआइ लक्षण वाले लोगों की जानकारी अलग प्रपत्र में भरनी होगी।
सैम्पलिंग भी मौके पर
सर्वे के बाद वरियता के आधार पर सैम्पलिंग भी डोर स्टेप पर होगी। मोबाइल वाहन के जरिये उस क्षेत्र में बुजुर्ग, क्रॉनिक डिजिल व लक्षण वालों की सैम्पलिंग पहले होगी।
यह है ६८ सबसे संक्रमित वार्ड
रेड जोन : जहां १०० से अधिक संक्रमित व एक्टिव केस दक्षिण के वार्ड ५० और ७७।
ब्लू जोन : दक्षिण के वार्ड १४, ४२, ५३ और ६७ वार्ड। १०० से कुछ कम संक्रमित और एक्टिव केस।
ग्रीन जोन : तीसरा सबसे संक्रमित जोन। संक्रमित व एक्टिव केस ५० से ज्यादा। उत्तर के वार्ड ६०, ६९, ७६, ७९ और ८०। दक्षिण के वार्ड ५, १२, १३, १५, १८, १९, २०, २३, ३५, ३६, ३७, ४९, ५६, ६६, ४३, ४५, ४६, ६३, ६१, ७१, ७८, ७९ और ८०।
येलो जोन : उत्तर के वार्ड ११, १४, १९, २०, ५१, ५७, ६१, ६३, ६४, ६५, ६८, ७२ और ७८। दक्षिण के वार्ड १, ८, १०, ११, १६, १७, २१, २२, २४, ३३, ३८, ५१, ५४, ५८, ५९, ६२, ६८, ६९, ७२, ७४ और ७६।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33JJvzO
0 comments:
Post a Comment