जोधपुर. प्रमोशन पाने के लिए फर्जी डिग्री लगाने वाले 850 शिक्षकों के नाम शिक्षा विभाग ने तैयार कर लिए हैं। ये सभी वे लोग हैं जिन्होंन जोधपुर के बाहर से एक से अधिक विश्वविद्यालयों से डिग्रियां ली हैं। इन नामों को सोमवार तक बीकानेर निदेशालय भेजा जाएगा। बीकानेर निदेशालय से तय होगा कि इन शिक्षकों पर आगे क्या कार्रवाई होगी। ऐसे प्रकरण राजस्थान के और भी कई जिलों से सामने आए हैं।
सूत्रों के अनुसार जोधपुर मंडल के जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर जिले में संस्कृत के १२४, मैथ्स के २५२, इंग्लिश के २७५, हिन्दी के १८९ शिक्षक फर्जी डिग्री लगाकर प्रमोशन पा चुके हैं। सूची अभी तक भी तैयार हो रही हैं, इसमें और नाम भी अभी जुड़ सकते हैं। शिक्षकों ने ये डिग्रियां होड़ाहोड़ में ली है, कई शिक्षक अब पछता रहे हैं।
विभाग ने सूची तैयार की है
शिक्षा विभाग ने सूची तैयार की है, जिसमें २०१५ से प्रमोशन पाने वाले शिक्षकों के नाम लिए गए हैं। लिस्टें अब भेजी जाएगी। पूर्व में हुई एक डीपीसी में एेसे शिक्षकों के नाम हटा लिए गए थे। निदेशालय के निर्देशानुसार सूची उपलब्ध करा दी जाएगी।
- प्रेमचंद सांखला, संयुक्त निदेशक, जोधपुर मंडल, स्कूल शिक्षा
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nB9P7l
0 comments:
Post a Comment