आंकड़ों की गफलत: कोरोना से अब तक 817 मौतें और सरकार बता रही 279

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

ग्राउंड रिपोर्ट

जोधपुर. जोधपुर में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 57598 के पार है और मौतें भी 815 से अधिक हो चुकी हैं। जबकि राज्य सरकार की ओर से तैयार की जाने वाली स्टेट लिस्ट पर नजर डालें तो जोधपुर में अब तक 279 ही मौतें और संक्रमितों की संख्या 43061 हैं। ये गुमराह करने वाली स्थिति मार्च माह से जारी है। सीधे तौर पर लोगों को जोधपुर में शुरुआत से ही कोरोना कंट्रोल में बताया गया।

14537 संक्रमित और 538 मौतें कम बता रहे
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अंदरूनी रिपोर्ट देखें, जिसे बाहर आउट नहीं किया जा रहा है, उस अनुसार जोधपुर में लोगों को 14537 संक्रमित कम बताए गए हैं और करीब 538 मौतें कम बताई गई हैं। ऐसा इसलिए किया जा रहा हैं कि ताकि लोगों को कोरोना जोधपुर में कंट्रोल में नजर आए।

सभी तक शिकायत, लेकिन ढर्रा नहीं सुधरा

जोधपुर में प्रभारी मंत्री, कलक्टर, संभागीय आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा विभाग के प्रमुख शासन सचिव, मुख्यमंत्री, चिकित्सा मंत्री व सीएमएचओ तक को आंकड़े छिपाए जाने की शिकायत समय-समय पर की गई, उसके बावजूद व्यवस्थाएं नहीं सुधरी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तो आंकड़े छिपाए जाने को पाप तक करार दिया, उसके बावजूद व्यवस्थाएं नहीं सुधरी है।

पत्रिका ने आंकड़ों में रखा हमेशा आगे
राजस्थान पत्रिका ने कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में पाठकों को सदैव आगे रखा। मौतों के मामले में भी सर्वप्रथम खुलासे किए। ताकि लोगों तक सही जानकारी पहुंचे।

इनका कहना है

राज्य सरकार किसी प्रकार से आंकड़े नहीं छिपा रही है। जो आंकड़े भेजे जाते हैं, उस पर समीक्षा करके रिपोर्ट जारी होती है।

- डॉ. बलवंत मंडा, सीएमएचओ



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/jodhpur-news/आंकड़ों-की-गफलत-कोरोना-से-अब-तक-817-मौतें-और-सरकार-बता-रही-279-6590474/
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment