70 हुए स्वस्थ, 2 की मौत और 78 नए संक्रमित

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर में कोरोना का कहर टूटने लगा है। शहर में बुधवार को 78 नए संक्रमित आए तो 70 को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं एम्स जोधपुर में दो की मौत हो गई। वहीं जोधपुर में 57676 रोगी अब तक संक्रमित आए हैं और 820 रोगी दम तोड़ चुके हैं। वहीं बीते 23 दिनों में 3755 मरीज संक्रमित और 83 रोगी जान गंवा चुके हैं।
एम्स जोधपुर में मिल्क मैन कॉलोनी निवासी बिदामी देवी (79 ) और महावीर नगर महामंदिर निवासी श्याम सुंदर लोहिया ( 63) की मौत हो गई। सरकारी रिपोर्ट में जोन अनुसार प्रतापनगर-3, शहर परकोटा- 6, उदयमंदिर-6, महामंदिर-5, मसूरिया-3, शास्त्रीनगर-6, मधुबन-8, रेजिडेंसी-8, बीजेएस- 2 संक्रमित बताए गए। जोधपुर देहात के बनाड़ (मंडोर )-7, सालावास ( लूणी)-3, बिलाड़ा-8, भोपालगढ़-3, ओसियां-1, बावड़ी-2, फलोदी-1, बाप- 3, शेरगढ़-2 और बालेसर-1 संक्रमित बताए गए हैं। जोधपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या घटने के बाद प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। जानकारी अनुसार कोरोना संक्रमण के घटने का बड़ा कारण भी आमजन की जागरूकता बताई जा रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KxhxAP
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment