आइआइटी जोधपुर में 360 डिग्री पर दीक्षांत समारोह, छात्रों के अवतार ने ली डिग्रियां

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर (IIT Jodhpur) में रविवार को छठा दीक्षांत समारोह मिक्सड रियलिटी मोड पर आयोजित किया गया यानी आइआइटी के सभाागार में सामान्य दीक्षांत समारोह की तरह दीक्षांत शोभा यात्रा मंच पर क्रमानुसार आई, लेकिन छात्र दर्शक दीर्घा की बजाय अपने घर बैठे थे और सभी 232 छात्र-छात्राओं के 3-डी अवतार ने वर्चुल मोड पर डिग्रियां ग्रहण की। समारोह की खासियत इसका 360 डिग्री पर लाइव प्रसारण किया गया। यू-ट्यूब, आइआइटी वेबसाइट सहित अन्य सोशियल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक साथ 2-डी और 3-डी प्रसारण हुआ। कोविड-19 को देखते हुए देश में इससे पहले आइआइटी बोम्बे ने वर्चुअल दीक्षांत समारोह रखा था लेकिन आइआइटी जोधपुर ने इससे कुछ आगे जागे मिक्सड रियलिटी के साथ 360 डिग्री का प्रसारण दिखाया।

दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि ट्यूरिंग एवार्ड विजेता आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के पिता ज्योफ्री हिंटन थे। वे सीधा कनाडा के टोरंटो से वर्चुअल मोड पर शामिल हुए। रविवार को उनका जन्मदिन भी था और यह उनका पहला दीक्षांत समारोह उद्बोधन भी था। उन्होंने भू-विज्ञान के दो उदाहरणों से छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि अगर दिमाग में कोई हटकर आइडिया आ रहा है तो उसे सोचे-समझे बगैर ही कूड़ेदान में मत फैंको। महाद्वीपिय विस्थापन के सिद्धांत को शुरुआत में बताने वालों को मूर्ख समझा गया। आस्ट्रेलिया की ग्रेट बेरियर रीफ के संबंध में डार्विन के सिद्धांत को नकारा गया। बाद में पूरी दुनिया ने माना। 1950 में शुरुआत में एआई के संबंध में बायोलॉजिकल इंस्पायर्ड एप्रोच और बाद में न्यूरल नेटवर्क एप्रोच को किसी ने स्वीकार नहीं किया। अब पूरी दुनिया में एआई का कोई जवाब नहीं है। अध्यक्षता आइआइटी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष डॉ आर. चिदम्बरम ने की। आइआइटी जोधपुर के निदेशक प्रो शांतनु चौधरी ने प्रतिवदेन पढ़ा।

इनको मिले गोल्ड मैडल
1 प्र्रेसिडेंशियल गोल्ड मैडल- चित्राक्ष सदायत
2 बोर्ड ऑफ गवर्नर्स चेयरमैन गोल्ड मैडल- सुमंत यू
3 डायरेक्टर्स गोल्ड मैडल- सत्या भावसर
4 जगदीश चंद्र बोस गोल्ड मैडल- हर्ष देसवाल
5 सीवी रमन गोल्ड मैडल- राहुल कुमार

सिल्वर मैडल
बीटैक
1 चित्राक्ष सदायत (कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग )
2 सुमंत यू (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग)
3 राज देवांगन (मैकेनिकल इंजीनियरिंग)
एमएससी
4 पुष्पेंद्र सिंह (मैथ्स)
5 सुष्मिता सिंह (मैथ्स)
6 अरुण जांगिड (फिजिक्स)
7 प्रवीण कुमार (केमेस्ट्री)

232 छात्रों को मिली डिग्रियां
- 117 बीटैक छात्र
- 51 एमएससी
- 33 एमटैक
- 31 पीएचडी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JUTATk
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment