साल के अंत की कोरोना फैक्ट फाइल
अब तक जोधपुर में 59945 मरीज संक्रमित और 9 सौ की मौत
दिसंबर के 31 दिनों में 4399 संक्रमित और 103 ने तोड़ा दम
खुशी की बात: अब तक 58133 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं
एक्टिव केस चल रहे 912
जोधपुर. कोरोना संक्रमण का कहर साल 2020 में कई परिवारों पर टूटा। मार्च माह से जोधपुर में आए कोरोना ने 9 सौ जनों की जान ले ली। 59 हजार 9 सौ 45 जनों को संक्रमित कर दिया। औसतन हर रोज जोधपुर में 211 जने संक्रमित हुए और 3 की मौत होती रही। जोधपुर में अब तक 58133 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। एक्टिव केस 912 चल रहे हैं। कोरोना से पीडि़त कई लोगों का स्वास्थ्य अब तक पटरी पर नहीं आया है। कई लोग अभी तक ऑक्सीजन के जरिए चल रहे हैं। ऐसे में अब आस हैं कि साल 2021 सभी के लिए खुशियां लेकर आए।
शहर में साल के अंतिम दिन गुरुवार को 109 कोरोना के नए रोगी सामने आए और दो मौत एम्स जोधपुर और एक मौत एमजीएच में हुई। 110 रोगियों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। साल के अंतिम माह दिसंबर में 4399 रोगी संक्रमित और 103 ने रोगियों ने दम तोड़ दिया। एम्स में जोधपुर निवासी सूरज देवी और पालासनी निवासी मोवानी देवी ( 60) की मौत हो गई। एमजीएच में राजबाग सूरसागर निवासी मोडाराम ( 73) का भी निधन हो गया। सरकारी रिपोर्ट ने जोन अनुसार प्रतापनगर-9, शहर परकोटा- 7, उदयमंदिर-8, महामंदिर-9, मसूरिया-7, शास्त्रीनगर-8, मधुबन-9, रेजिडेंसी-8, बीजेएस- 8 संक्रमित बताए गए। जोधपुर देहात के बनाड़ (मंडोर )-7, सालावास ( लूणी)-6, बिलाड़ा-4, भोपालगढ़-1, ओसियां-5, बावड़ी-2, फलोदी-4, बाप-2, शेरगढ़-3 और बालेसर-2 संक्रमित बताए गए हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/384RHNP
0 comments:
Post a Comment