जोधपुर. जोधपुर में कोरोना संक्रमित एक वृद्ध की एमडीएम अस्पताल में मौत हो गई। वहीं शहर में मंगलवार को 75 नए संक्रमित मरीज मिले और 29 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। जोधपुर एम्स, एमडीएम व एमजीएच में लगातार बैड खाली हो रहे है। महात्मा गांधी अस्पताल में पिछले कई दिनों से एक भी रोगी मौत नहीं हुई है।
जोधपुर में अब तक 57 हजार 5 सौ 98 मरीज संक्रमित और 8 सौ 18 की मौत हो चुकी हैं। वहीं बीते 22 दिनों में 3677 रोगी संक्रमित और 81 संक्रमित जान गंवा चुके हैं। मथुरादास माथुर अस्पताल में शिवपुरी लोहावट निवासी बंशीलाल सुथार (81 ) की मौत हो गई। उल्लेखनीय हैं कि जोधपुर में इन दिनों संक्रमितों का आंकड़ा सौ के बाहर नहीं पहुंच रहा है, जो राहत की बात है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने 56 रोगी संक्रमित बताए। जोन अनुसार रिपोर्ट देखे तो प्रतापनगर-4, शहर परकोटा- 2, उदयमंदिर-3, महामंदिर-2, मसूरिया-7, शास्त्रीनगर-4, मधुबन-6, रेजिडेंसी-6, बीजेएस- 5 संक्रमित बताए गए। जोधपुर देहात के बनाड़ (मंडोर )-6, सालावास ( लूणी)-4, बिलाड़ा-0, भोपालगढ़-1, ओसियां-1, बावड़ी-0, फलोदी-1, बाप- 1, शेरगढ़-1 और बालेसर-2 संक्रमित बताए गए हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rmbIqM
0 comments:
Post a Comment