जोधपुर।
जोधपुर के लोगों की अब कम जगह में मल्टीपर्पस फर्नीचर पसंद बनती जा रही है। जो न केवल कम जगह घेरते है बल्कि दिखने में आकर्षक भी होते है। ऐसे फर्नीचर को नॉक डाउन(केडी) फर्नीचर कहा जाता है। जोधपुर के हैण्डीक्राफ्ट निर्यातक लकड़ी के कलात्मक हैण्डीक्राफ्ट उत्पादों के साथ केडी फर्नीचर का भी प्रोडक्शन कर रहे है। इनमें पलंग, चेयर, टेबल, सोफा, डायनिंग टेबल आदि कई उत्पाद है, जो मल्टीपर्पस काम में लिए जा रहे है।
जोधपुर में पढ़ाई व जॉब के लिए रह रहे यूथ भी केडी फर्नीचर ही पसंद कर रहे है। केडी फर्नीचर एक तरह से फोल्डिंग फर्नीचर होते है और सभी पाट्र्स खोलकर वापस बंद किए जा सकते है। ये ज्यादा भारी नहीं होते है। इस वजह से केडी फर्नीचर को सूटकेस में डालकर एक जगह से दूसरी जगह पर आसानी से ले जाया जा सकता है।
--
घरेलू मार्केट में सप्लाई व एक्सपोर्ट भी हो रहा
जोधपुर हैण्डीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ भरत दिनेश ने बताया कि जोधपुर के अधिकांश एक्सपोर्टर्स हैण्डीक्राफ्ट उत्पादों के साथ केडी फर्नीचर का काम कर रहे है। जोधपुर से केडी फर्नीचर देश सहित विदेशों में निर्यात हो रहा है। जोधपुर में इनका प्रचलन अब शुरू हुआ है। ट्रांसफरेबल जॉब वाले लोगों, बहुमंजिला इमारतों, फ्लैट्स में रहने वाले लोग केडी फर्नीचर को ही तरजीह दे रहे है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36gZG82
0 comments:
Post a Comment