GUAR GUM ---राजस्थान ग्वार दाल मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन चुनाव निर्विरोध सम्पन्न

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
राजस्थान ग्वार दाल मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन के द्विवर्षीय चुनाव सोमवार को निर्विरोध रूप से सम्पन्न हुए। इस अवसर पर द्विवर्षीय कार्यकारिणी गठित करते हुए अशोक एस तातेड़ को अध्यक्ष, विनोद आचार्य को उपाध्यक्ष, श्रेयांस मेहता को सचिव, कनक गोयल को सहसचिव व दिनेश राठी को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध रूप से निर्वाचित घोषित किया गया।
कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में महेश फ ोफ लिया, दिनेश बोथरा, दिलीप लूणावत, अनिल चण्ड़क, प्रकाश चौपड़ा, जवरीलाल चौपड़ा, अनिल भूतड़ा व राहुल सोनी को घोषित किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष भंवरलाल भूतड़ा, तोलाचंद बैद, ओमप्रकाश सोनी, घेवरचंद भंसाली, सुमतिचंद जैन, अशोक धारीवाल व भंवरलाल लोहिया को संरक्षक सदस्य मनोनीत किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष तातेड़ व सचिव मेहता ने बताया कि ग्वार दाल निर्माता उद्योगों की समस्याओं को समय-समय पर केन्द्र व राज्य सरकार के समक्ष रखकर उनके निराकरण के प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर गत वर्ष किए गए कार्यो व आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3eio0u0
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment