बस यात्री पर चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने कल्पतरू शॉपिंग सेंटर के पास प्राइवेट बस में सवार होने के दौरान जेब तर्राशी का विरोध करने पर चाकू से जानलेवा हमला करने के आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर चाकू बरामद किया।
थानाधिकारी शेषकरण बारहठ के अनुसार लोर्डिया गांव निवासी कमलेश रंगा गत 14 अक्टूबर की देर शाम जामनगर जाने के लिए कल्पतरू शॉपिंग सेंटर पहुंचा था। बस में सवार होने के दौरान किसी ने जेब में हाथ डाल १३ सौ रुपए निकाल लिए थे। इसका पता लगने पर कमलेश ने उसे पकड़ लिया और विरोध करने लगा। तभी एक युवक ने जेब से चाकू से कमलेश की जांघ में वार कर मौके से भाग गया था। बस में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शास्त्रीनगर थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कराया था। फुटेज से पुलिस ने तलाश कर खेतानाडी में जनता कॉलोनी निवासी आदिल (26) पुत्र मोहम्मद हनीफ को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3614ZZb
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment