दोनों निगमों की आधी सीटों पर डाला असर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। जोधपुर में भले ही दो नगर निगम बन गए, लेकिन पिछले छह चुनावों से चली आ रही परम्परा इस बार भी बनी रही। निर्दलीय प्रत्याशियों ने लगभग दस फीसदी से ज्यादा सीटें दोनों निगमों में जीतकर करीब 16 फीसदी मत अपनी झोली में डाले। इतना ही नहीं दोनों ही निगम के लगभग आधे वार्डों में कांग्रेस व भाजपा की चुनावी गणित गड़बड़ा दी। कई वार्ड में निर्दलीयों की वजह से दोनों ही दलों के कई प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा।
दोनों निगम के नतीजों पर अलग-अलग नजर डालें तो उत्तर के 29 वार्ड में निर्दलीयों ने नतीजे प्रभावित किए। इसी तरह निगम दक्षिण में 33 वार्ड में हार-जीत को प्रभावित किया। सोलह वार्डों में तो निर्दलीय कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों पर ही भारी पड़े। दक्षिण के वार्ड 41 में रालोपा प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहा और कांग्रेस को तीसरे स्थान पर खिसकना पड़ा। उत्तर के वार्ड 28 में रालोपा प्रत्याशी पूनम ने 699 वोट लेकर भाजपा प्रत्याशी मधुमति बोड़ा की राह आसान कर दी। वहां कांग्रेस की लता व्यास को हार का सामना करना पड़ा। वार्ड 42 में कांग्रेस प्रत्याशी नदीम इकबाल 1376 मतों से अपनी ही पार्टी के बागी अरविंद कुमार के सामने जीत तो गए, लेकिन भाजपा प्रत्याशी मुकाबले से ही बाहर हो गया। वार्ड 46 में कांग्रेस के शेर मोहम्मद 1513 मतों से जीते, लेकिन निर्दलीय बिलकिस ने 1848 वोट लेकर भाजपा प्रत्याशी को तीसरे स्थान पर ढकेल दिया। वार्ड 51 में निर्दलीय तारा गहलोत 24 मतों से ही जीती, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे स्थान पर चला गया।

दक्षिण के वार्ड 22 में भाजपा की पायल जानयानी के सामने कांग्रेस की राह भी तीन निर्दलीयों ने रोक दी। वार्ड 26 में दो निर्दलीयों के कारण कांग्रेस की रूबिना जीती, लेकिन भाजपा प्रत्याशी चौथे स्थान पर चली गई। वार्ड 33 में कांग्रेस के राजेश बोराणा निर्दलीय घनश्याम से मात्र 12 वोटों से सीट गंवा बैठे। वार्ड 46 में भाजपा की सीमा बागरेचा की राह निर्दलीयों ने आसान कर दी और कांग्रेस की दिव्या गहलोत को चौथे स्थान पर संतोष करना पड़ा। वार्ड 47 में कांग्रेस की उर्मीला भाजपा की मनीषा गौड़ के सामने निर्दलीय गीता को मिले 353 मतों के कारण 298 मतों से हार गई।
महापौर दावेदार भी चपेट में

निर्दलीय प्रत्याशियों की चपेट में महापौर के कई दावेदार भी आ गए। दक्षिण के वार्ड 40 में कांग्रेस की ओर से महापौर पद की दावेदार मानी जा रही दिग्गज कांग्रेसी नेता भवानीभाई शर्मा की पुत्री भावना शर्मा की राह में निर्दलीय आड़े आ गई। इस वार्ड से भाजपा की मीनाक्षी कोठारी 317 मतों से विजयी रही, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी तारा सोनी 386 वोट ले गई। इसी तरह उत्तर के वार्ड 56 में निर्दलीय पूजा चौधरी ने कांग्रेस की महापौर पद की दावेदार प्रतिभा गहलोत को 168 मतों से हरा दिया। दक्षिण के वार्ड 10 में कांग्रेस की मंजू निर्दलीय हेमलता के सामने मात्र दो वोट से चुनाव हार गई। उत्तर के वार्ड 33 में दो निर्दलीय प्रत्याशियों के खाते में गए लगभग 680 वोटों की वजह से कांग्रेस प्रत्याशी को पूर्व कार्यवाहक महापौर भाजपा प्रत्याशी डॉ. संगीता सोलंकी के सामने 321 मतों की हार झेलनी पड़ी। वार्ड 45 में कांग्रेस से पूर्व महापौर अब्दुल मजीद गौरी 241 वोटों से हार गए। वहां निर्दलीय मोहम्मद इसरान ने जीत दर्ज की।
निगम बोर्ड में निर्दलीय

1994---कुल वार्ड 60--- 6
1999---कुल वार्ड 60---9

2004---कुल वार्ड 60---8
2009- कुल वार्ड 65--- 6

2014---कुल वार्ड 65---6
2020---कुल वार्ड 160---16



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3886RlR
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment