हमला कर रुपए लूटने के चार आरोपी गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
मण्डोर थाना पुलिस ने नरसिंह प्याऊ चौराहे के पास पिता व पुत्र पर बैस बॉल बैट से जानलेवा हमला कर रुपए लूटने के मामले में गुरुवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। अन्य आरोपियों के बारे में जाच की जा रही है।
थानाधिकारी सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि गत 8 नवम्बर शाम सात बजे नरसिंह प्याऊ चौराहे पर धर्मेन्द्रसिंह भाटी और उसके पुत्र प्रशांत पर कुछ युवकों ने बैस बॉल बैट से हमला कर दिया था। साथ ही रुपए भी लूटकर ले गए थे। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे। धर्मेन्द्रसिंह के रिश्तेदार नरेन्द्रसिंह भाटी की तरफ से मामला दर्ज किया गया था। जांच के बाद वारदात में शामिल मूलसिंह उर्फ विकास, सागर, दिलीप चौधरी व अशोक आचार्य को गिरफ्तार किया गया। इनके साथ कुछ अन्य युवकों के शामिल थे। जिनके बारे में जांच की जा रही है।
हुक्का बार पर दबिश, चार गिरफ्तार
उधर, जिला विशेष टीम की मदद से मण्डोर थाना पुलिस ने एक रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार पर दबिश दी और चार युवकों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से पांच हुक्के व 24 फ्लैवर जब्त किए गए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33n2uzU
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment