जोधपुर. दीपावली पर महालक्ष्मी पूजन शनिवार 14 नवम्बर को शाम 5.18 बजे से 7.25 बजे तक प्रदोष, गोधूली व लाभ वेला में शुभ माना गया है। शाम 5.46 से 7.25 तक लाभ वेला में पूजन भी श्रेष्ठ माना गया है। पं. ओमदत्त शंकर के अनुसार स्थिर वृषभ लग्न शाम 5.52 से 7.50 तक तथा शुभ, अमृत वेला में रात्रि 9.05 से रात्रि 10.44 तक महालक्ष्मी पूजन करना शुभ रहेगा। रात्रि 10.44 से 12.22 अमृत चौघडि़ए, महा निशीथ काल रात्रि 11.56 से 12.40 तक, स्थिर सिंह लग्न अद्र्धरात्रि 12.22 से रात्रि 2.39 तक तथा बली शुद्ध कन्या लग्न रात्रि 2.39 से 4.54 तक भी पूजन करना उत्तम है। लाभ चौघडिय़ा शेष रात्रि 5.22 बजे से 7 बजे तक होगा।
पं. मनीष भाई ओझा के अनुसार
मध्याह्न वेला 2-20 से 4:19 पर्यन्त ( लाभामृत व कुम्भ लग्न )
गोधूलि प्रदोष वेला सायं 5:45 से 8:24 रात्रि पर्यन्त
वृषभ लग्न सायं सायं 5:46 से 7:45 तक
लाभ का चौघड़िया सायं 5:41 से 7:20 तक
शुभामृत चर संयोग चौघड़िया सायं 8:56 से मध्यरात्रि 1:30 बजे तक
सिंह लग्न मध्यरात्रि रात्रि 12-17 से 2:33 तक ( विशेष सिंहलग्न वेला )
15 नवम्बर प्रात : 5 से 6:30 तक ( शुभ वेला ) प्रात : 7:12 से 9:29 तक ( वृश्चिक लग्न )
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3eXuMWp
0 comments:
Post a Comment