जोधपुर.
मण्डोर थाना पुलिस ने एक दुकानदार का अपहरण कर प्रोटेक्शन मनी के नाम पर आठ लाख रुपए फिरौती वसूलने के मामले में गोवा के पणजी से गिरफ्तार लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे व हिस्ट्रीशीटर को सोमवार को रिमाण्ड पर लिया।
थानाधिकारी सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि प्रकरण में पांच हजार रुपए के इनामी हिस्ट्रीशीटर व लॉरेंस के गुर्गे पदाला बेरा निवासी पवन सोलंकी पुत्र लालसिंह को गोवा के पणजी से पकड़ा गया था। उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे रिमाण्ड पर भेजने के आदेश दिए गए। उससे मामले के संबंध में जांच के साथ ही राशि व हथियार बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस मामले में पुलिस पहले ही पवन सांखला, कुलदीप सोलंकी व राजीव पंवार उर्फ मुकेश को गिरफ्तार किया जा चुका है।
गौरतलब है कि गत २९ जनवरी को मानसागर निवासी कमलेश सांखला का अपहरण कर बंधक बना लिया गया था और मारपीट कर प्रोटेक्शन मनी मांगी गई थी। फिर आठ लाख रुपए बतौर फिरौती वसूल की गई थी। कमलेश की शिकायत पर पवन सोलंकी, पवन सांखला, कुलदीप सोलंकी, राजीव पंवार व ५-६ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mG3iag
0 comments:
Post a Comment