जोधपुर. जोधपुर में 8 कोरोना संक्रमितों की सोमवार को मौत हो गई। वहीं 234 नए पॉजिटिव सामने आए हैं। जोधपुर में अब तक 37526 मरीज संक्रमित और 515 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। एमजीएच में शोभावतों की ढाणी पाल रोड निवासी अनारा देवी (57 ), नरसिंह पुरा निवासी खेताराम ( 49) की मौत हो गई। इसी प्रकार एमडीएम अस्पताल में देदासरी बाव निवासी दीन मोहम्मद (58 ) का निधन हो गया। एम्स जोधपुर में सरदारपुरा निवासी प्रकाशचंद माथुर ( 84), फलोदी निवासी हुरमत (46 ), वनमाला ( 70), पृथ्वीराज (65 ), सरस्वती नगर निवासी कमला देवी (70 ) की मौत हो गई। वहीं जोन अनुसार प्रतापनगर-13, शहर परकोटा- 16, उदयमंदिर-11, महामंदिर-22, मसूरिया-19, शास्त्रीनगर-23, मधुबन-21, रेजिडेंसी-29, बीजेएस- 17 संक्रमित बताए गए। जोधपुर देहात के बनाड़ (मंडोर )-16, सालावास ( लूणी)-18, बिलाड़ा-5, भोपालगढ़-5, ओसियां-2, बावड़ी-4, फलोदी-5, बाप- 6, शेरगढ़-1और बालेसर-1 संक्रमित सामने आए।
मौतें छिपा रहा स्वास्थ्य विभाग
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग केवल जोनवाइज कोरोना केआंकड़े बता रहा है। ये आंकड़े कभी कम तो कभी ज्यादा बताए जाते हैं। वहीं मौतों की संख्या स्वास्थ्य विभाग उजागर नहीं कर रहा है। जोधपुर में सरकारी के साथ निजी अस्पतालों में भी खूब कोरोना संक्रमितों की मौतें हो रही है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3enqqaW
0 comments:
Post a Comment