कैंसर पीडि़त सेवानिवृत्त शिक्षक ने फंदा लगाया

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
कुड़ी भगतासनी थानान्तर्गत न्यू हाईकोर्ट के पास स्थित आवासीय कॉलोनी के मकान में कैंसर से परेशान सेवानिवृत्त एक शिक्षक ने पंखे के हुक पर फंदा लगाकर गुरुवार अपराह्न जान दे दी। उनके पास मिले सुसाइड नोट में भी उन्होंने कैंसर से परेशान होकर आत्महत्या करने का जिक्र किया।
उप निरीक्षक विश्राम मीणा ने बताया कि न्यू हाईकोर्ट के पास आशापूर्णा वैली निवासी प्रकाशदान (55) पुत्र लक्ष्मीदान ने मकान में चारपाई की नीवार से फंदा बनाकर पंखे के हुक पर लटककर जान दी है। पुत्र महेन्द्र मां के कान की जांच करा कर दोपहर में घर लौटा तो पिता को फंदे पर लटका पाया। पुत्र ने फंदा काटकर पिता को नीचे उतारा, लेकिन तब तक मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस भी मौके पर पहुंची और प्रकाशदान को मथुरादास माथुर अस्पताल ले गई। शव मोर्चरी में रखवाया गया है। कोविड-१९ जांच रिपोर्ट आने पर संभवत: शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
सुसाइड नोट : कैंसर से परेशान होकर दे रहा जान
घटनास्थल की जांच करने पर पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें कैंसर से पीडि़त व परेशान होने का जिक्र किया गया था। उसी से परेशान होकर आत्महत्या करने की जानकारी लिखी थी। साथ ही परिजन को परेशान न करने का भी लिखा गया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Jcdaur
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment