पंजाब व जोधपुर के बदमाशों की गैंग ने मध्यप्रदेश से खरीदी दस पिस्तौल, दो जोधपुर व आठ बीकानेर में जब्त

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. पंजाब व जोधपुर के बदमाशों की गैंग मध्यप्रदेश के धार जिले से दस अवैध पिस्तौल खरीदकर जोधपुर पहुंची। डीएसटी व रातानाडा थाना पुलिस ने शनिवार को अलग-अलग क्षेत्रों से दो युवकों को गिरफ्तार कर दो पिस्तौल जब्त की। छह साथियों को शांति भंग में गिरफ्तार कर एसयूवी जब्त की गई। इनके एक साथी को आठ पिस्तौल के साथ बीकानेर में पुलिस ने दबोचा।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) धर्मेन्द्रसिंह यादव के अनुसार पंजाब व जोधपुर जिले के बिलाड़ा क्षेत्र के आठ युवकों के एमपी में धार से अवैध हथियारों की बड़ी खेप लेकर जोधपुर पहुंचने की सूचना मिली। डीएसटी प्रभारी एसआइ कन्हैयालाल के नेतृत्व में युवकों की तलाश शुरू की गई। इस बीच, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर डीएसटी व रातानाडा थाना प्रभारी रमेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने शिकारगढ़ चौराहा से पहले चाय की थड़ी के पास मूलत: बिलाड़ा थानान्तर्गत बिजासनी हाल बिलाड़ा में तहसील कार्यालय के पीछे निवासी रितुराज उर्फ रोनी (२१) पुत्र हेमंत कुमार देवासी और पांच बत्ती चौराहे के पास बीकानेर में कोलगेट थानान्तर्गत बड़ी गवाड़ की हरिजन बस्ती निवासी सन्नी पण्डित (२७) पुत्र घनश्याम वाल्मिकी को एक-एक पिस्तौल के साथ पकड़ा गया। आम्र्स एक्ट के अलग-अलग मामले दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया गया।

इनके साथी बिलाड़ा में गुजरावास निवासी देवेन्द्र पुत्र भारतराम मेघवाल, लाम्बा निवासी रामस्वरूप पुत्र भींयाराम बिश्नोई, विष्णु पुत्र मांगीलाल बिश्नोई, पंजाब में होशियारपुर निवासी अमरदीपसिंह पुत्र जिगेन्द्रसिंह, सुखजिन्द्रसिंह पुत्र दलजीतसिंह व मनप्रीतसिंह पुत्र सरणजीतसिंह को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर पंजाब नम्बर की एसयूवी जब्त की गई।

आठ पिस्तौल लेकर साथी निकला तो बीकानेर में पकड़वाया
थानाधिकारी रमेश शर्मा ने बताया कि आरोपी मध्यप्रदेश के धार से दस हथियार लेकर आए थे। २७-२७ हजार रुपए में यह पिस्तौल खरीदी गई थी। होशियारपुर निवासी ओंकार उर्फ कालू पुत्र पुरुषोत्तम पण्डित आठ पिस्तौल लेकर पंजाब के लिए निकला है। पुलिस ने उसे पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह बीकानेर तक पहुंच गया था। डीसीपी धर्मेन्द्रसिंह ने बीकानेर पुलिस को सूचना दी। तब ओंकार उर्फ कालू को भी आठ पिस्तौल के साथ पकड़ लिया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3575S39
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment