जोधपुर: जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय एवं सम्भाग के जोधपुर, पाली, जालोर, बाड़मेर तथा जैसलमेर जिलो के सम्बद्ध सभी महाविद्यालयों के की एलएलबी प्रथम वर्ष, बीए/बीएससी बीएड तृतीय वर्ष की परीक्षा 20 नवम्बर से शुरू होगी। एलएलबी द्वितीय वर्ष व बीए/बीबीए एलएलबी प्रथम सेमेस्टर और बीए/बीएससी बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 21 नवम्बर से और बीए/बीबीए एलएलबी तृतीय सेमेस्टर व बीए/बीएससी बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 23 नवम्बर से आरंभ हो रही है।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. जैताराम बिश्नोई ने बताया कि समस्त परीक्षाओं की विस्तार से प्रश्नपत्रवार समय सारणी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी कर दी गई है। इनके प्रवेश पत्र 11 नवम्बर की शाम तक ऑनलाइन जारी होंगे।
सभी परीक्षार्थियों/केन्द्राधीक्षकों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए केन्द्र सरकार, राज्य सरकार एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा समय-समय पर जारी एडवाइजरी एवं समस्त दिशा निर्देषों की पालना यथा मास्क एवं सेनेटाइजर का उपयोग, सामाजिक दूरी आदि की पूर्णत: पालना अनिवार्य रूप से करनी होगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/359pkwt
0 comments:
Post a Comment