फलोदी (जोधपुर). दूसरा दशक द्वारा गठित युवा मंचों के सदस्यों ने करीब 30 किलोमीटर तक साइकिलों से यात्रा कर गांव-ढ़ाणियों में कोरोना से बचाव का संदेश दिया। सोमवार को हुई साइकिल यात्रा के दौरान ग्रामीणों को मास्क उपयोग, बार-बार हाथ धोने, दो गज की दूरी बनाए रखने की बात याद दिलाई। यात्रा में चारणाई के अमन युवा मंच, एमडी जाम्बा सुमन युवा मंच, देगावड़ी के शांति युवा मंच, जाम्बा सरस्वती युवा मंच तथा रिण मलार के आजाद युवा मंच के सदस्यों ने भाग लिया। जाम्बा उपसरपंच नेनी देवी ने सुबह यात्रा को रवाना किया। जाम्बा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए साइकिल यात्री पंचायत मुख्यालय पहुंचे। जहां सरपंच मनोहरराम गीला द्वारा यात्रियों का स्वागत किया। चारणाई में सरपंच प्रतिनिधि मौलाना जमालदीन ने यात्रा में आए संभागियों का हौसला अफजाई की। यात्रा के शेरपुरा पहुंचने पर समाजसेवी हाजी मोहम्मद ने स्वागत किया। रिण मलार गांव में सरपंच नारायणराम, आजाद युवा मंच सदस्यों व महिलाओं सहित ग्रामीणों ने साइकिल यात्रियों का स्वागत किया। युवा मंचों सदस्यों ने बहुत सुन्दर रंगोली भी बनाई थी। दूसरा दशक परियोजना निदेशक मुरारीलाल थानवी ने विडियो कॉल से किशोरों का हौसला अफजाई किया। दूसरा दशक समन्वयक प्रीति राठौड़ ने सफल यात्रा के लिए यात्रा में शामिल सभी संभागियों को बधाई दी। दूसरा दशक के इकबाल ने धन्यवाद दिया। यात्रा में दूसरा दशक के कार्मिक बीरबलराम, कंचन थानवी, मनिषा, महेश व दूसरा दशक सहभागी गणेशाराम, चिनू, रज्जाक आदि ने सहयोग किया। (निसं)
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3liTtz1
0 comments:
Post a Comment