पिस्तौल व सात जिंदा कारतूस जब्त, एक गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

पिस्तौल व सात जिंदा कारतूस जब्त, एक गिरफ्तार
- दो मैग्जीन भी जब्त

जोधपुर.
मण्डोर थाना पुलिस ने चैनपुरा बावड़ी क्षेत्र में रामतलाई नाडी के पास एक युवक को अवैध पिस्तौल व 7 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। उससे दो मैग्जीन भी जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान एक युवक के अवैध पिस्तौल बेचने की फिराक में होने की सूचना मिली। पुलिस ने रामतलाई नाडी के पास दबिश दी तो युवक भागने लगा, लेकिन पुलिस ने घेरा बनाकर खोखरिया निवासी सुरेश डूडी उर्फ रणजीत पुत्र रूपाराम बिश्नोई को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पेंट की जेब से एक अवैध पिस्तौल उसमें लगी एक मैग्जीन व एक अतिरिक्त मैग्जीन जब्त की गई। पिस्तौल की मैग्जीन में सात जिंदा कारतूस जब्त किए गए। पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सुरेश डूडी उर्फ रणजीत बिश्नोई (२४) को गिरफ्तार किया। आरोपी यह हथियार व कारतूस कहां से लाया था, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32Lskxm
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment