जोधपुर.
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पाली ने विशेष कोटे से बिजली का कृषि कनेक्शन करने की एवज में चार हजार रुपए रिश्वत लेते जोधपुर डिस्कॉम के पिपलिया कला में सहायक अभियंता को सोमवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
ब्यूरो के उप महानिरीक्षक डॉ विष्णुकांत ने बताया कि पाली जिले में देवली कला गांव के गोस्वामियों का बास निवासी नेम पुरी पुत्र थाना पुरी ने विशेष कोटे से बिजली का कृषि कनेक्शन करने की एवज में पाली के पिपलिया कला में जोधपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता कार्यालय में आवेदन किया, जहां कार्यरत एइएन चेतन प्रकाश ने कार्य के बदले चार हजार रुपए रिश्वत मांगे। नेम पुरी ने सोमवार को इसकी शिकायत पाली में एसीबी चौकी में की। गोपनीय सत्यापन कराए जाने पर रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। तब पीडि़त पिपलिया कला स्थित डिस्कॉम कार्यालय पहुंचा, जहां उसने सहायक अभियंता चेतन प्रकाश को चार हजार रुपए रिश्वत दी। तभी इशारा मिलते ही एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाशदान जुगतावत के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल किशनसिंह, रामकिशोर, कांस्टेबल सोहनलाल, भैरूसिंह व हनुमानसिंह ने दबिश दी और रिश्वत लेने वाले पीपाड़ शहर में रेलवे स्टेशन के पास शास्त्रीनगर निवासी सहायक अभियंता चेतनप्रकाश जांगिड (५२) पुत्र मिश्रीलाल सुथार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पेंट की जेब से रिश्वत राशि जब्त की गई।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JtEHaC
0 comments:
Post a Comment