परीक्षा तैयारी कौशल शिक्षक प्रशिक्षण

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

चामू (जोधपुर) भारती फाउण्डेशन के द्वारा संचालित सत्य भारती क्वालिटी सपोर्ट प्रोग्राम के तहत राउमावि चामू में एक दिवसीय परीक्षा तैयारी कौशल विकास शिक्षक प्रशिक्षण किया गया। प्रशिक्षण में प्रोजेक्टर के माध्यम से पीपीटी, पूर्व आकलन, कार्यशाला के पश्चात आकलन व शिक्षकों से प्रतिपुष्टि ली गई। प्रशिक्षण में प्रधानाचार्य बाबुलाल शर्मा के द्वारा परीक्षा तैयारी कौशल की महत्वपूर्ण तकनीकियों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में किशनलाल सहित ६ पुरुष शिक्षक व ७ महिला शिक्षिकाओं ने भाग लिया।

रोडवेज बस वापस शुरू करवाने की मांग
देचू. राष्ट्रीय राजमार्ग १२५ व मेगा हाइवे स्थित देचू तहसील व समिति मुख्यालय होने के बाद भी सुबह जाने वाली रोडवेज बस लम्बे समय से बंद हैं। इससे यात्रियों के साथ आमजन को परेशानी हो रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में जैसलमेर डिपो से सुबह सात बजे रोडवेज बस जोधपुर के लिए गुजरती थी। लॉकडाउन होने पर बस को पिछले सात माह से सरकारी रोडवेज बस बंद हैं। जिसके कारण सुबह सात बजे जोधपुर जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही हैं। जोधपुर के लिए प्रथम रोडवेज बस साढे़ आठ बजे आती हैं। जोधपुर डिपो की जैसलमेर जाने वाली सात बजे बस वो भी सात माह से बंद हैं। मजबूर यात्री सवा सात बजे निजी बस से जोधपुर जाते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3eE19cv
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment