प्रदेश में पहाड़ों पर भी रेगिस्तानी जलवायु का असर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. थार की रेगिस्तानी जलवायु का असर 1500 फीट ऊंचे माउंट आबू पहाड़ पर भी देखने को मिल रहा है। पर्वतीय स्थल माउंट आबू में इन दिनों रात का पारा 4-5 डिग्री और दिन का 24-25 डिग्री के मध्य बना हुआ है। रात और दिन के तापमान में करीब बीस डिग्री का अंतर होने से रात में कड़ाके की सर्दी से लोगों की धुजणी छूट रही है वहीं दिन में मौसम सामान्य रहने से गर्म कपड़ों में चुभन भी हो रही है।
मैदानी इलाकों में पहले से ही ऐसा मौसम बना हुआ है। श्रीगंगानगर से लेकर बांसवाड़ा और जैसलमेर से लेकर धौलपुर तक न्यूनतम व अधिकतम तापमान में बीस डिग्री का अंतर है। गौरतलब है कि दिन व रात में अधिक तापांतर रेगिस्तानी जलवायु की विशेषता है। राजस्थान को छोडकऱ अन्य राज्यों में यह तापांतर 15 डिग्री से कम रहता है।

माउंट आबू फिर ठिठुरा, पारा 4.4 डिग्री पर
माउंट आबू में शुक्रवार को फिर से तापमान लुढकऩे से भयंकर जाड़ा रहा। न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। कोहरा भी छाया रहा, जिससे सुबह-सुबह और रात को जनजीवन प्रभावित रहा। स्थानीय लोग व सैलानी देर सुबह तक घरों व होटलों में दुबके रहे, हालांकि दोपहर होते होते तापमान 23.4 डिग्री तक पहुंच जाने से स्थिति कुछ सामान्य हो गई थी।

जोधपुर में तापमान 15.3 डिग्री
सूर्य नगरी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 15.3 और अधिकतम 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रात और सुबह-सुबह गुलाबी सर्दी का मौसम बना हुआ था। लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़े लेकिन दिन में तेज धूप खिली रहने से सूती कपड़ों से ही काम चल गया। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 15.8 और अधिकतम 32.4 डिग्री रहा, वहीं बाड़मेर में रात का पारा 17 और दिन का 34.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मैदानी इलाकों में भीलवाड़ा 10.3 और चूरू 10.7 डिग्री के साथ सर्वाधिक ठंडा रहा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3k5vHoK
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment