ट्रेन कोच अटैंडर गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

कोच अटैंडर गिरफ्तार, मोबाइल बरामद
- ट्रेन में यात्री के मोबाइल चोरी का खुलासा
जोधपुर.
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने रूणेचा एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री का मोबाइल चुराने के ग्यारह महीने पुराने मामले में सोमवार को ट्रेन के कोच अटैंडर को गिरफ्तार किया। मोबाइल भी बरामद किया गया।
जीआरपी के थानाधिकारी धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि शास्त्रीनगर थानान्तर्गत गुर्जर बस्ती निवासी दिनेश गुर्जर गत 22 फरवरी को रूणेचा एक्सप्रेस में सफर कर रहा था। जोधपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में उसका स्मार्ट फोन चोरी हो गया था। इस संबंध में चोरी का मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले में उत्तर प्रदेश में पीलीभीत निवासी ट्रेन के एसी कोच अटैंडर संजी कुमार पुत्र रविन्द्र कुमार गंगवान को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही से चोरी का मोबाइल भी बरामद किया गया। कार्रवाई में विशेष टीम के हेड कांस्टेबल रामदीन व कांस्टेबल सुराराम शामिल थे। जिन्होंने तकनीकी पहलूओं से जांच के बाद मोबाइल व आरोपी का पता लगाया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Vm9CYW
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment