मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदल खाते से 22 हजार निकाले
- डीपीएस चौराहे के पास एटीएम में चालक से वारदात
जोधपुर.
बोरानाडा थानान्तर्गत डीपीएस चौराहे के पास बैंक ऑफ बड़ोदा के एटीएम में मदद के बहाने एक युवक ने पहले तो चालक के पासवर्ड देखे और फिर कार्ड बदलकर 22 हजार रुपए निकाल लिए। ठगी का पता लगने पर चालक ने बोरानाडा थाने में मामला दर्ज कराया।
पुलिस के अनुसार आगोलाई के पास कोनरी गांव निवासी चालक धीराराम पुत्र नैनाराम जाट गत 28 नवम्बर की सुबह डीपीएस चौराहे के पास स्थित बैंक ऑफ बड़ोदा के एटीएम में रुपए निकालने गया था, जहां काफी देर तक उसे रुपए नहीं मिले। तब वहां मौजूद एक युवक ने मदद की पेशकश की और एटीएम कार्ड बदल दिया। इसके कुछ देर बाद चालक के खाते से 22 हजार रुपए निकल गए। चालक को अंदेशा है कि उस युवक ने पहले तो पासवर्ड देख लिया और फिर कार्ड बदलकर रुपए निकाल लिए। धोखाधड़ी का पता लगने पर वह थाने पहुंचा और मामला दर्ज कराया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Vitah5
0 comments:
Post a Comment