'पब्लिक के श्रमदान से दमक उठा जोधपुर का 85 साल पुराना 'पार्क

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर की शहर की जनता (पब्लिक) के लिए महाराजा उम्मेदसिंह की ओर से 85 साल पूर्व 1935 में निर्मित ऐतिहासिक पार्क गुरुवार सुबह शहर की जनता, 24 स्वयंसेवी संस्था सदस्यों तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों के निस्वार्थ श्रमदान से एक बार फिर से दमक उठा। लंबे अर्से तक उपेक्षा का शिकार रहे पार्क में श्रमदान कर कई लोगों ने पार्क से जुड़ी अपने बचपन की यादें ताजा की। सम्भागीय आयुक्त व जेडीए चेयरमैन डॉ समित शर्मा के मार्गदर्शन में सुबह 7.30 बजे से लगातार तीन घंटे तक कोविड-19 की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए आयोजित श्रमदान कार्यक्रम में जेडीए, नगर निगम, पुलिस, सिविल डिफेन्स, पीडब्ल्यूडी, वनविभाग सहित शहर के आम नागरिकों व जनप्रतिनिधियों ने भागीदारी निभाई। श्रमदानियों ने न केवल पेड़ों की छंगाई व कचरा उठाया बल्कि कंटीली झाडिय़ां, कचरा व कंकर पत्थर आदि मलबा उठाने में भी सहयोग किया। श्रमदान में महिलाओं व कॉलेज की छात्राओं व वरिष्ठ नागरिकों ने भी पूरे मनोयोग से भूमिका निभाई। पौधरोपण में जेडीए व नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों और निगम के सफ ाई कार्मिकों का श्रमदान में विशेष सहयोग रहा। नगर निगम व जेडीए की ओर से मलबा उठाने के लिए ट्रेक्टर, जेसीबी आदि संसाधन उपलब्ध करवाए।

न्यायाधीशों ने भी किया श्रमदान
श्रमदान के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महानगर रविन्द्र कुमार जोशी, जिला एवं सत्र न्यायाधीश ग्रामीण राघेवन्द्र काछवाल, विशिष्ठ न्यायाधीश पोक्सो रूपचन्द सुथार, विशिष्ठ न्यायधीश पोक्सो अखिलेश कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महानगर जितेन्द्र सावरिया एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रट ग्रामीण अंकित रमन ने पौधारोपण कर श्रमदान किया।

बच्चों के लिए 12 तरह के झूले

उम्मेद उद्यान में नगर निगम की ओर से अमृत योजना में एक करोड़ पचास लाख की राशि से डामरीकरण कार्य, 10 सीसी टीवी कैमरे, 83 पोल पर लाईटे, 45 पेड़ों के नीचे बैठक घेरे, मुख्य गेट के दोनों तरफ फूलवारी बेड, 12 बच्चों के झूले व 4 हजार मीटर भ्रमण के लिए जॉगिंग ट्रेक बनवाया गया है।

जानवरों के प्रवेश पर रोक के निर्देश
सम्भागीय आयुक्त ने नगर निगम के अधिकारियों को शौचालय का निर्माण, पीने के पानी की व्यवस्था करने व आवारा श्वान व सुअरों को पार्क में आने से रोकने के लिए उचित व्यवस्था के निर्देश दिए। पार्क में अवैध रूप से जुआ आदि खेलने वालों की रोकथाम के लिए गार्ड तैनात करने, बच्चों के लिए अतिरिक्त झूले, फि सलपट्टी, घूमने वाली चकरी, सुबह भ्रमण के लिए आने वाले लोगो के ओपन जिम स्थापित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने भी सुमेर लाइब्रेरी एवं जनाना गार्डन का निरीक्षण कर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34YnRsI
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment