22 एएसआइ का एसआइ पदोन्नति में चयन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर में वर्ष 2019-20 के लिए आयोजित लिखित, आउटडोर व साक्षात्कार परीक्षा के बाद 22 एएसआइ का उप निरीक्षक पदोन्नति के लिए मंगलवार को चयन किया गया।

एएसआइ से एसआइ पदोन्नति के लिए 19 व 20 नवम्बर को लिखित परीक्षा ली गई थी। इसमें उत्तीर्ण एएसआइ के लिए मंगलवार को पुलिस लाइन में आउटडोर परीक्षा व साक्षात्कार लिया गया। पुलिस मुख्यालय की ओर से पुलिस कमिश्नर जोस मोहन की अध्यक्षता में पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ विष्णुकांत व पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार मीना की कमेटी ने एएसआइ की आउटडोर परीक्षा व साक्षात्कार लिए। इनमें उत्तीर्ण व वरिष्ठता के आधार पर 22 एएसआइ का चयन एसआइ पदोन्नति के लिए किया गया। इनमें एएसआइ सोहनलाल पुत्र अमराराम, धर्माराम पुत्र हिम्मताराम, अर्जुनराम पुत्र घेवरराम, सोहनलाल पुत्र दुर्गाराम, राजूराम पुत्र सत्तुराम, नारायणसिंह पुत्र भारतदान, बगड़ाराम पुत्र लालूराम, अशोक कुमार पुत्र गंगाराम, सोहनलाल जाखड़ पुत्र रामूराम कोसाणा, जगदीशसिंह पुत्र आनंदसिंह, लिच्छाराम पुत्र किशनाराम, देवीसिंह पुत्र गजेसिंह, मनोहरसिंह पुत्र जयसिंह, सोमदेव सेंगवा पुत्र बींजाराम, शिवदानराम पुत्र अणदाराम, रेखा ओझा, सुखाराम पुत्र भागचंदराम, महेशचन्द्र पुत्र गुमानाराम, हरीमन मीणा पुत्र लोहड़ीराम, प्रहलादराम पुत्र हरखाराम, हिम्मतसिंह पुत्र लक्ष्मणसिंह व गोपालसिंह पुत्र नवलसिंह एसआइ पदोन्नति के लिए चयनित हुए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/362BYO9
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment