तीन दिन में 1375 संक्रमित, 23 मरीजों की मौत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. कोरोना ने त्योहार के तीन दिनों के दौरान भी जमकर कोहराम मचाया। दिवाली, रामा-श्यामा और भैय्या दूज पर 1375 लोग कोरोना की चपेट में आए और 23 की मौत हो गई। जोधपुर में अब तक 43535 मरीज संक्रमित और 589 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। बीते 16 दिन में 6975 मरीज संक्रमित और 84 से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई है। वहीं निजी अस्पतालों की मौतें तो सामने भी नहीं आ रही है। शहर में सोमवार को 412 नए संक्रमित सामने आए और 10 कोरोना पीडि़तों ने दम तोड़ दिया।

इन 23 की हुई मौत
दिवाली के दिन महात्मा गांधी अस्पताल में 5 और मथुरादास माथुर अस्पताल में 3 की मौत हुई। एमजीएच में डूडी फार्म हाउस झंवर रोड निवासी इंदु बोड़ा ( 57), रणसी गांव बिलाड़ा निवासी उडा राम (59), बासनी करवड़ निवासी ढगलाराम (60), जनता कॉलोनी रामेश्वर नगर निवासी सुरेन्द्र कुमार (64) और संजय कॉलोनी प्रतापनगर निवासी बालकिशन (64) की मौत हो गई। मथुरादास माथुर अस्पताल में कमला नेहरू नगर निवासी लीला देवी (75), चौखा निवासी अचला राम ( 67) और जाटाबास महामंदिर निवासी उषा (51) ने दम तोड़ा।

रामा-श्यामा के दिन एमजीएच में भिश्तीघर कालीबेरी निवासी रामचंद्र कड़ेला (45), भादू मार्केट निवासी कुबारा बानो (50), सतलाना निवासी घीसूलाल (95 ) की मौत हो गई। एमडीएम अस्पताल में सुरेश चांदोरा (67) और एम्स में श्रीकांत पांडे (63) की मौत हुई। बीते दो दिन यानी के दिवाली-रामा-श्यामा पर जोधपुर में 860 मरीज संक्रमित और 13 लोगों की मौत हो गई।
भैय्या दूज के दिन एमजीएच में प्रथम फेज बासनी निवासी कृष्णा शर्मा (74), चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी रेखा (70), प्रतापनगर निवासी गुलाराम ( 70), हाथीराम का ओडा निवासी मधुबाला (69) व बोम्बे मोटर्स निवासी ललिता (51) का देहांत हो गया। एमडीएम अस्पताल में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी अमरचंद (73), रेगर बस्ती निवासी गौरी देवी (52) और गायत्री नगर पाल रोड निवासी बद्रीदास (80) का निधन हो गया। वहीं एम्स जोधपुर में चांदेलाव निवासी मंजू (20) और सूरसागर निवासी सीताराम (63) ने दम तोड़ा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35yfAvR
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment