जोधपुर. चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित राजकीय महाविद्यालय में गुरुवार से संविधान दिवस के उपलक्ष्य में ‘भारत का संविधान 70 वर्ष ‘ विषय पर दस दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार श्रृंखला का शुभारम्भ किया गया।
प्राचार्य डॉ. नितिन राज ने बताया कि वेबिनार के प्रथम दिन संविधान क्या है, किसी राष्ट्र के जीवन में संविधान की भूमिका क्या है, संविधान का भारत में विकास एवं निर्माण, संविधान सभा की कहानी, संविधान का दर्शन, संविधान के विशेष प्रावधान जैसे महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विचार किया गया।
कार्यक्रम सचिव डॉ. हरिराम परिहार ने बताया कि मुख्य अतिथि कॉलेज शिक्षा आयुक्त संदेश नायक ने अपने उद्बोधन में संविधान को समझने, मंथन द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले सार्थक विचारों को संकलित कर एक कर्तव्य परायण जागरुक एवं उत्तरदायी समाज के निर्माण का सुझाव दिया। मुख्य वक्ता प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार चौधरी ने ‘संविधान का दर्शन‘, विशिष्ट वक्ता डॉ. दिनेश कुमार गहलोत ने ‘संविधान सभा की कहानी‘ पर विचार रखे। डॉ. संतोष जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया। डॉ. सुषमा सोलंकी ने महाविद्यालय में उपस्थित विद्यार्थियों को मौलिक कर्तव्यों की शपथ दिलवाई।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/367xeXo
0 comments:
Post a Comment